Home KORBA तेज रफ्तार बाइक टकराई साईन बोर्ड से,बाइक चला रहे युवक की मौत,साथी...

तेज रफ्तार बाइक टकराई साईन बोर्ड से,बाइक चला रहे युवक की मौत,साथी गंभीर रुप से हुआ घायल

0
219

Acn18.com/कोरबा में सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का दौर जारी है। मंगलवार की रात करीब दस बजे दर्री थानांतर्गत एनटीपीसी जवाहर गेट के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी साईन बोर्ड से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था,कि बाइक साईन बोर्ड के भीतर घुस गई। हादसे के दौरान बाइक चला रहे कक्षा 12वीं के छात्र ईश्वर वैष्णव का सिर फट गया,अत्यधिक खून बहने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई वहीं उसका साथ गंभीर रुप से घायल हो गया, सूचना मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है। दोनों अयोध्यापुरी के निवासी है। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!