Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और...

छत्तीसगढ़ में अगले 72 घंटे भारी बारिश का अलर्ट:दुर्ग, रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में बरसेंगे बादल, प्रदेश के सभी नदी-नाले उफान पर

0
112

तीन दिनों से दुर्ग भिलाई में लगातार बारिश हो रही है, बारिश के बीच भिलाई के सेक्टर-10 सेंट्रल एवेन्यू रोड पर वाहनों का आना जाना चलता रहा।छत्तीसगढ़ में हफ्ते भर से लगातार बारिश होने से नदी, नाले और डैम उफान पर हैं। मौसम विभाग ने आने वाले 72 घंटों के लिए दुर्ग समेत कई जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। आने वाले 3 दिनों तक यहां भारी बारिश होने की संभावना है।

रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ जिलों में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है। दुर्ग जिले की बात करें यहां गुरुवार और शुक्रवार से लगातार बारिश हो रही है। इससे जिले के सभी तालाब, डैम, नदी और नाले उफान पर हैं।

error: Content is protected !!