Home Uncategorized सरकार ने दी खुशखबरी :छग में महतारी वंदन योजना की राशि अब...

सरकार ने दी खुशखबरी :छग में महतारी वंदन योजना की राशि अब इस दिन होगी जारी, पीएम मोदी वर्चुअली ट्रांसफर करेंगे पैसे

0
100

acn18.com रायपुर ।:छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की राशि अब सात मार्च को जारी की जाएगी। राजधानी रायपुर(raipur ) के साइंस कालेज मैदान में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्जुअली शामिल होंगे और महिलाओं के खाते में रकम ट्रांसफर करेंगे।

आपको बता दे महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी थी। महिलाओं द्वारा फॉर्म भरे जाने के बाद विभागीय अधिकारियों ने आवेदन की जांच की और शनिवार को आवेदनकर्ताओं की अंतरिम सूची जारी की है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। 11 हजार 771 आवेदनकर्ताओं का फार्म रिजेक्ट(form reject ) हुआ है।

error: Content is protected !!