Home KORBA गोंगपा ने किसानों के साथ मिलकर बिलासपुर-अंबिकापुर एनएच पर किया चक्काजाम, एनएच...

गोंगपा ने किसानों के साथ मिलकर बिलासपुर-अंबिकापुर एनएच पर किया चक्काजाम, एनएच निर्माण के दौरान अधिग्रहित की गई जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से हैं आक्रोशित। देखिए वीडियो।

0
169

Acn18.com/एनएच निर्माण में अधिग्रहित किए गए किसानों की जमीन का मुआवजा नहीं मिलने से आक्रोशित किसानों ने गोंडवाणा गणतंत्र पार्टी के साथ मिलकर बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर सुतर्रा बायपास सड़क पर चक्काजाम कर दिया। लोगों के प्रदर्शन से पूरे मार्ग पर लंबा जाम लग गया। बसों के साथ ही भारी वाहन जहां तहां फंस गए। प्रदर्शन की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने के प्रयास में जुट गए। गौतलब है,कि नेशनल हाईवे के निर्माण में बड़ी संख्या में किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया है लेकिन आज भी ऐसे कई किसान है जिन्हें मुआवजा नहीं मिला जिससे आक्रोशित होकर वे गोंगपा के बैनर तले सड़क पर उतर आए।

error: Content is protected !!