spot_img

घर में घुसकर महिला से गैंगरेप:अकेली देखकर गांव के 2 युवकों की बिगड़ी नीयत, शराब के नशे में आरोपियों ने किया दुष्कर्म

Must Read

acn18.com गौरेला-पेंड्रा-मरवाही /गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले में एक महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना 22 मार्च की है, जब महिला अपने घर में अकेली थी। मामला गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला का है।

- Advertisement -

जानकारी के मुताबिक, 22 मार्च को गौरेला के पतेराटोला में रहने वाली 35 वर्षीय महिला शराब के नशे में धुत घर के बाहर बेसुध पड़ी हुई थी। दोपहर का वक्त था, इसलिए पति मजदूरी के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वहीं का रहने वाला राजकुमार पनिका (35 वर्ष) और उसका दोस्त राकेश पनिका (30 वर्ष) वहां से गुजर रहे थे।

रेप के आरोपी राजकुमार पनिका और उसके दोस्त राकेश पनिका (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।
रेप के आरोपी राजकुमार पनिका और उसके दोस्त राकेश पनिका (30 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों ने जब महिला को शराब के नशे में बेसुध देखा। तो उनकी नीयत बिगड़ गई। दोनों महिला को उठाकर उसके घर के अंदर ले गए। इसके बाद महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। महिला बहुत अधिक नशे में थी। दोनों आरोपी भी वारदात के समय नशे में थे। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

गैंगरेप का मामला गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला का है।
गैंगरेप का मामला गौरेला थाना क्षेत्र के पतेराटोला का है।

महिला ने घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। जिसके बाद परिवार ने गौरेला थाने में दोनों आरोपियों राजकुमार और राकेश पनिका के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस मुखबिरों को एक्टिव कर जांच में जुटी थी। वहीं महिला की मेडिकल जांच में उसके साथ गैंगरेप की पुष्टि हो चुकी थी। गौरेला थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें आरोपियों के गांव में ही छिपे होने का पता चला, तब जाकर पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। दोनों आरोपी रोजी-मजदूरी करते हैं। फिलहाल उन्हें कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

राहुल गांधी की संसद सदस्यता खत्म:मानहानि मामले में 2 साल की सजा के बाद लोकसभा स्पीकर का फैसला, वायनाड से सांसद थे

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

लोकतंत्र का महापर्व -जिले में शानदार तरीके से हुआ मतदान दलों का स्वागत

जिले में 7 मई 2024 को मतदान होना है जिसे संपन्न कराने हेतु सोमवार को सभी मतदान केदो में...

More Articles Like This

- Advertisement -