spot_img

देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम, PHOTOS:गुवाहाटी में चंद्रयान-3 के थीम पर पंडाल सजा, हैदराबाद में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा तैयार

Must Read

Acn18.com/देश भर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां अंतिम चरण में है। मंगलवार 19 सितंबर को गणेश उत्सव का पहला दिन है। कोलकाता, जयपुर, नागपुर सहित कई शहरों में मंदिरों और पंडालों को सजाने का काम जोर-शोर से चल रहा है।

- Advertisement -

हिंदू पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि से अनंत चतुर्दशी तक 10 दिनों के दौरान गणेश जी की विधि-विधान के साथ उपासना की जाती है। गुरुवार 28 सितंबर को गणेश विसर्जन किया जाएगा।

हर साल की तरह महाराष्ट्र में गणपति पूजा को लेकर खास तैयारियां चल रही है। मूर्तिकारों ने श्रद्धालुओं की पंसद के मुताबिक अलग-अलग तरीके की गणपति मूर्तियां बनाई हैं।

गणपति के भोग के लिए मिठाइयों की दुकानों में मोदक और लड्डू की डिमांड बढ़ गई है। बाजार में फल-फूल से लेकर साज-सजावट के सामानों की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

देखिए गणेश चतुर्थी को लेकर देश भर में तैयारियों की तस्वीरें…

त्रिपुरा के अगरतला में ड्रग्स के खिलाफ संदेश देने के लिए एक आर्टिस्ट ने सिरिंज से गणेश मूर्ति बनाई है।
त्रिपुरा के अगरतला में ड्रग्स के खिलाफ संदेश देने के लिए एक आर्टिस्ट ने सिरिंज से गणेश मूर्ति बनाई है।
महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक महिला श्रद्धालु पारंपरिक मराठी वेश-भूषा में गणपति की मूर्ति लेने पहुंची।
महाराष्ट्र के नागपुर में रविवार को एक महिला श्रद्धालु पारंपरिक मराठी वेश-भूषा में गणपति की मूर्ति लेने पहुंची।
जयपुर के प्रसिद्ध परकोटा गणेश मंदिर में रविवार को भगवान के सामने लड्डूओं का थाल सजाकर भोग लगाया गया।
जयपुर के प्रसिद्ध परकोटा गणेश मंदिर में रविवार को भगवान के सामने लड्डूओं का थाल सजाकर भोग लगाया गया।
असम की राजधानी गुवाहाटी में चंद्रयान-3 मॉडल के थीम पर गणेश पूजा का पंडाल बनाया गया है।
असम की राजधानी गुवाहाटी में चंद्रयान-3 मॉडल के थीम पर गणेश पूजा का पंडाल बनाया गया है।
हैदराबाद के एक पंडाल में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा के ऊपर शेषनाग भी बनाया गया है।
हैदराबाद के एक पंडाल में 63 फीट ऊंची इको-फ्रेंडली प्रतिमा बनाई गई है। प्रतिमा के ऊपर शेषनाग भी बनाया गया है।
मुंबई के लालबागचा राजा के तर्ज पर नागपुर में नागपुरका राजा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया गया।
मुंबई के लालबागचा राजा के तर्ज पर नागपुर में नागपुरका राजा की प्रतिमा को धूमधाम से पंडाल तक लाया गया।
मुंबई के दादर मार्केट में गणेश चतुर्थी से पहले रविवार 17 सितंबर को खरीदारी के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी।
मुंबई के दादर मार्केट में गणेश चतुर्थी से पहले रविवार 17 सितंबर को खरीदारी के लिए काफी संख्या में भीड़ जुटी।
कोलकाता में चंद्रयान-3 के थीम पर तैयार गणेश पंडाल में चांद पर उतरे विक्रम लैंडर को दर्शाया गया है।
कोलकाता में चंद्रयान-3 के थीम पर तैयार गणेश पंडाल में चांद पर उतरे विक्रम लैंडर को दर्शाया गया है।
377FansLike
56FollowersFollow
a watan RO No. Samvad 12338/147 NKH Navin
377FansLike
56FollowersFollow
Latest News

गरीबों को मिला अपनी जमीन का अधिकार, हितग्राहियों ने राजस्व मंत्री जयसिंह से कहा- अब बेदखल होने का नहीं सताएगा डर

कोरबा। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने चार स्थानों में आधा दर्जन से अधिक वार्डों के गरीबों...

More Articles Like This

- Advertisement -