Home KORBA लीकेज के कारण चार पहिया वाहन में लगी आग. कुछ देर में...

लीकेज के कारण चार पहिया वाहन में लगी आग. कुछ देर में अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने नियंत्रण किया, फटकार लगाई.देखिए वीडियो…..

0
189

कोरबा. कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र स्थित अयोध्यापुरी–कटघोरा मुख्य मार्ग पर एक ऑटो गैरेज में चल रही कार की मरम्मत के दौरान अचानक आग लग गई। पेट्रोल लीकेज की वजह से कार में आग भड़क उठी। इस दौरान तो जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू पाया। टीम ने गैरेज संचालक को फायर सेफ्टी नही करने पर जमकर फटकारा।

दर्री के अयोध्या पुरी-कटघोरा मुख्य मार्ग पर स्थित एक ऑटो गैरेज में मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। गैरेज में एक कार की रिपेयरिंग की जा रही थी। इसी दौरान वाहन से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था, जिसके संपर्क में किसी चिंगारी के आते ही कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ी से फैली कि थोड़ी ही देर में कार धू-धू कर जलने लगी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुँची और आग को नियंत्रित किया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया।फायर ब्रिगेड टीम ने गैरेज के संचालक को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि इतने वर्षों से गैरेज संचालन के बावजूद यहाँ आग बुझाने के किसी भी प्रकार के उपकरण नहीं लगाए गए हैं। इसे उन्होंने गंभीर लापरवाही बताया और भविष्य में फायर सेफ्टी नियमों का पालन करने को कहा। घटना के बाद गैरेज संचालक ने फायर सेफ्टी उपकरण लगाने की मानसिकता बनाई है। उसके द्वारा कहा गया कि वह सुरक्षा के मामले में जल्दी उपाय करेगा ।

अयोध्यापुरी में हुई इस घटना के दौरान अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल पुलिस और फायर टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। याद रहे इससे पहले भी कोरबा जिले में कई स्थान पर अग्नि दुर्घटनाएं हो चुकी है और उनके पीछे संचालकों के लापरवाही और सुरक्षा के प्रति उदासीनता सबसे बड़ा कारण सामने आई है।

error: Content is protected !!