spot_img

8 अप्रैल को साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

Must Read

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण को शुभ घटना नहीं माना जाता है। 2024 में दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, जिनमें से पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को और दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। ऐसे में आइए, जानते हैं कि यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं। साथ ही इस दिन का सूतक काल क्या है और किन नियमों का पालन करना चाहिए।

- Advertisement -

सूर्य ग्रहण की अवधि
भारतीय समय के मुताबिक, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल की रात 9.12 बजे शुरू होगा और 1.20 बजे खत्म होगा। इस सूर्य ग्रहण की अवधि 4 घंटे 25 मिनट होगी। हालांकि, यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए भारत में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। नकारात्मक परिणामों से बचने के लिए कुछ सावधानियां जरूर बरतें।

इन देशों में दिखाई देगा ग्रहण
सूर्य ग्रहण भारत समेत पाकिस्तान, श्रीलंका, नेपाल आदि देशों में भी दिखाई नहीं देगा। लेकिन यह मुख्य रूप से कनाडा, मैक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका, प्रशांत अटलांटिक और आर्कटिक में दिखाई देगा।

ग्रहण के समय इन बातों का रखें ध्यान
सूर्य ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलना अच्छा शगुन नहीं माना जाता है।
खासकर ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
सूर्य ग्रहण को बिना किसी उपकरण के सीधे आंखों से नहीं देखना चाहिए।
ग्रहण के दौरान सुई-धागे से जुड़ा कोई भी काम नहीं करना चाहिए।
ग्रहण के दौरान मंदिर में रखी मूर्ति को छूना या पूजा करना भी अपशकुन माना जाता है। इसी वजह से ग्रहण के दौरान कई मंदिरों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं।
डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -