Home छत्तीसगढ़ मरीज के ऑपरेशन के दौरान OT में लगी थी आग, मेकाहारा अग्निकांड...

मरीज के ऑपरेशन के दौरान OT में लगी थी आग, मेकाहारा अग्निकांड पर अपडेट

0
151

रायपुर। सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रायपुर के मेकाहारा में मंगलवार दोपहर आग लग गई। बताया जा रहा है कि जब आग लगी उस समय एक मरीज का ऑपरेशन चल रहा था, तभी अचानक आग भड़क गई। फिलहाल अस्पताल का स्टाफ आग बुझाने में जुटा है।

रुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। ऑक्सीजन सिलेंडर और सुरक्षा इंतजाम न होने की वजह से मरीज को निकालने में देरी हुई।

मरीज काफी देर तक ऑपरेशन थियेटर में ही पड़ा रहा। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।मरीज को ऑपरेशन थियेटर का शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया। अस्पताल में धुआं भर गया है। फायर ब्रिगेड को भी आग की सूचना दी गई है।

error: Content is protected !!