Home KORBA चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक, बाल-बाल...

चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक, बाल-बाल बचे भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग,दमकल वाहन ने पाया आग पर काबू

0
102

चलती कार में लगी आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक, बाल-बाल बचे भाजपा नेता के भाई डॉ. विवेक महतो समेत तीन लोग,दमकल वाहन ने पाया आग पर काबूIMG 20260516 WA0086

 

कोरबा-शनिवार की घटना है कटघोरा मार्ग पर जेलगांव नेशनल हाइवे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। रायपुर जा रही चलती कार CG 12 BM 9199 में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में कार धू-धू कर जलकर खाक हो गई। गनीमत रही कि कार सवार तीन लोगों ने समय रहते कूदकर जान बचा ली।

कार में भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री विकास महतो के भाई डॉ. विवेक रंजन महतो समेत तीन लोग सवार थे। डॉ. महतो कोरबा से रायपुर जा रहे थे। जेलगांव के पास अचानक कार के बोनट से धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी। धुआं बढ़ता देख डॉ. विवेक महतो और उनके साथ मौजूद दो अन्य लोग तेजी से कार से बाहर निकल आए।

कार से बाहर निकलते ही कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरी कार आग के गोले में तब्दील हो गई। लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास खड़े लोग भी दहशत में आ गए। घटना की सूचना मिलते ही हसदेव थर्मल पावर प्लांट, सीएसईबी की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

 

डॉ. विवेक महतो ने बताया कि अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। ईश्वरीय कृपा से सभी सुरक्षित हैं। कार सवार तीनों लोग बाल-बाल बच गए। उन्हें खरोंच तक नहीं आई।

 

हादसे के बाद नेशनल हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर दरी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने यातायात को नियंत्रित कर आवागमन सामान्य कराया।

 

प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दरी पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायर ब्रिगेड अधिकारियों का कहना है कि गर्मी में गाड़ियों में वायरिंग की जांच जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही बड़ा हादसा करा सकती है।

error: Content is protected !!