Home छत्तीसगढ़ ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, दुर्ग स्टेशन के पास हड़कंप

ट्रेन के एसी कोच में लगी आग, दुर्ग स्टेशन के पास हड़कंप

0
105

acn18.com/  दुर्ग। बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ट्रेन के एक बोगी में भीषण आग लग गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। आग की लपटों को देखते हुए मौके पर पहुंची रेलवे और दमकल विभाग की टीम ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। मिली जानकारी के अनुसार, घटना दुर्ग रेलवे स्टेशन का है। बताया जा रहा है कि गुड शेड यार्ड है जो दुर्ग स्टेशन में है। इस जगह पर खाली ट्रनों को खड़ा किया जाता है।

इसी दौरान यहां पर एक खड़ी ट्रेन के एसी कोच में भीषण आग लगी है। देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप ले लिया कि दूर दूर तक इसके धुए दिखाई दे रहे थे। इस भीषण आग से एक बोगी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। बताया जा रहा है कि तीन से अधिक फायर बिग्रेड की गांड़ियां आग पर काबू पाने के लिए लगी हुई है। रेलवे प्रबंधन के अधिकारी भी यहां पर मौजूद है। हालंकि राहत की बात ये है कि इस घटना से किसी प्रकार की हताहत की खबर नहीं है। फिलहाल आग किस वजह से लगी है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

error: Content is protected !!