Home Uncategorized आखिरकार रायपुर एयरपोर्ट में खड़े बांग्लादेशी विमान की नीलामी की तैयारियां हुई...

आखिरकार रायपुर एयरपोर्ट में खड़े बांग्लादेशी विमान की नीलामी की तैयारियां हुई शुरू, 180 करोड़ रुपए कीमत, साढ़े तीन करोड़ से ज्यादा है पार्किंग शुल्क

0
99

acn18.com रायपुर। ढाका से मस्कट जा रहे बांग्लादेशी एयरलाइंस का विमान रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद करीब 8 साल से रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ा है। तीन एयरपोर्ट डायरेक्टर बदलने के बावजूद अभी तक यह विमान रायपुर से बांग्लादेश के लिए रवाना नहीं हुआ है। वहीं अब बांग्लादेशी विमान की नीलामी की तैयारीया हुई शुरू हो गई है। विमान की कीमत करीब 180 करोड़ रुपए है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेशी कंपनी पर पार्किंग और अन्य तकनीकी शुल्क के रूप में बकाया राशि 3.50 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है। जिसकी पार्किंग शुल्क विमान बेचकर चुकाई जाएगी।

बता दें कि ढाका से मस्कट जा रहे यूनाइटेड बांग्लादेश एयरलाइंस विमान की 7 अगस्त 2015 की आपात स्थिति में रायपुर एयरपोर्ट में लैंडिंग कराई गई थी, जिसकी पिछले 8 वर्षों से खड़े बांग्लादेशी विमान की ई-नीलामी की तैयारी की जा रही है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया से निर्देश मिलने के बाद रायपुर विमानतल अथारिटी ने कानूनी सलाहकारों से इस संबंध में चर्चा कर ली है। अब तक भारतीय विमानपतन प्राधिकरण और स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट प्रबंधन ने विमान हटाने कंपनी को 75 से अधिक पत्र व ईमेल भेज दिए है अब जल्द ही विमान नीलाम हो जाएगा।

error: Content is protected !!