Home KORBA दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट: कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित...

दो पक्षों के बीच हुई जमकर मारपीट: कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित बैठा धरने पर,पुलिस कार्रवाई पर उठ रहे सवाल

0
61
vlcsnap 2024 06 25 12h06m48s899

acn18.com कोरबा/ मारपीट के एक मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज घायल अपने लोगों के साथ सीविल लाईन थाना परिसर में पर धरने पर बैठ गया है। राशन दुकान में राशन नहीं लेने को लेकर उपजे विवाद के बाद खरमोरा अटल आवस में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। घटना में एक पक्ष के एक युवक को काफी चोट लगी साथ ही घर पर तोड़-फोड़ भी की गई। रात से ही पीड़ित पक्ष धरने पर बैठा है,लेकिन मामले में पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।

vlcsnap 2024 06 25 12h07m20s384

मारपीट के एक मामले में सीविल लाईन पुलिस की भूमिका सवालों के घेरे में आ गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से पीड़ित पर थाना परिसर पर रात से ही धरने पर बैठा है लेकिन कार्रवाई को लेकर किसी तरह का प्रयास नहीं किया जा रहा है। खरमोरा अटल आवास में राशन दुकान से राशन नहीं लेने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष आपस में भिड़ गए और दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना में एक पक्ष के युवक को गंभीर चोट लगी है। शिकायत के बाद भी दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज घायल युवक अपने आधा दर्जन लोगों के साथ थाना परिसर पर धरने पर बैठा है। युवक ने स्पष्ट रुप से कह दिया है,कि जब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं होती,वे धरने से नहीं उठेंगे। आरोप है,कि दोषियों ने पीड़ित के घर पर तोड़फोड़ भी की है।