Home KORBA पिता ने नाबालिक पुत्री को बनाया हवस का शिकार, पसान थाना क्षेत्र...

पिता ने नाबालिक पुत्री को बनाया हवस का शिकार, पसान थाना क्षेत्र की घटना, वारदात ने फैलाई सनसनी

0
131

कोरबा . कोरबा के पसान थाना क्षेत्र में एक ऐसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है जिसे सुनकर सभी सन्न रह गए हैं. यहां रहने वाले एक पिता पर अपनी ही नाबालिक पुत्री से बलात्कार करने का सनसनीखेज आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था जिससे परेशान होकर पत्नी अपने बुआ के घर चली गई थी. इस दौरान घर पर आरोपी की बेटी ही मौजूद थी. इसके बाद आरोपी ने पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को तार तार करते हुए अपनी ही बेटी से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. रात में ही पुत्री ने फोन पर अपनी मां को सारी बात बता दी, जिसके बाद शनिवार की सुबह 11 बजे मां अपनी बेटी को लेकर पसान थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

error: Content is protected !!