Home छत्तीसगढ़ शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च 12 बजे:केंद्र ने बातचीत नहीं...

शंभू बॉर्डर से किसानों का दिल्ली मार्च 12 बजे:केंद्र ने बातचीत नहीं की, आंसू गैंस से बचने को नमक-चश्मे बांटे; पंजाब-हरियाणा पुलिस बोली- मीडिया दूर रहे

0
106

acn18.com/  पंजाब के किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत 13 मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर से आज फिर दिल्ली कूच करेंगे। दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जत्था रवाना होगा। किसान मजदूर मोर्चा के कोआर्डिनेटर सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि हमने 7 दिसंबर को बातचीत के लिए समय दिया था, लेकिन सरकार की तरफ से कोई मीटिंग का न्योता नहीं आया। अब किसानों ने आगे बढ़ने का फैसला किया है।

इस बीच हरियाणा के साथ पंजाब पुलिस ने भी मीडिया को दूर रहने की सलाह दी है।

इससे पहले 6 दिसंबर को भी किसानों ने दिल्ली कूच करने की कोशिश की थी, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जिसमें 8 किसान घायल हो गए। इसके बाद पंधेर ने किसानों को वापस बुला लिया।

शंभू बॉर्डर से दिल्ली रवाना होने वाले किसानों को आंसू गैस से बचने के लिए चश्मे दिए हैं। घायलों को ले जाने के लिए एंबुलेंस खड़ी की हैं। - Dainik Bhaskar

हरियाणा पुलिस और किसानों के क्या-क्या इंतजाम..

हरियाणा पुलिस: किसानों को रोकने के लिए पुल के ऊपर और नीचे करीब 1000 जवान तैनात किए हैं। 3 वाटर कैनन वाहन खड़े किए। आंसू गैस के गोलों के डिब्बे भी रखे हैं।

किसान: घायलों को ले जाने के लिए 3 एंबुलेंस के अलावा 4 गाड़ियां तैनात की हैं। आंसू गैस के गोलों से निपटने के लिए 500 मीटर के दायरे में पानी के टैंकरों और बोरियों का इंतजाम किया है। किसानों को चश्मे भी दिए गए हैं।

error: Content is protected !!