Home छत्तीसगढ़ ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत:खेत की जुताई करवाते वक्त हादसा, इंजन...

ट्रैक्टर पलटने से किसान की मौत:खेत की जुताई करवाते वक्त हादसा, इंजन के नीचे आया किसान; आरोपी ड्राइवर फरार

0
116

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ट्रैक्टर से दबकर एक किसान की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। खेत की जुताई के समय ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया और किसान उसके इंजन के नीचे आ गया। मामला कोतबा चौकी क्षेत्र के पीठा अंबा गांव का है।

कोतबा चौकी प्रभारी एनके साहू ने बताया कि पीठा अंबा गांव का रहने वाला किसान अनिल कुमार नाग शनिवार शाम को अपने खेत की जुताई ट्रैक्टर पर सवार होकर करवा रहा था। इस दौरान खेत की मेड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर पलटते ही किसान उसके इंजन के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर अनिल कुमार नाग (29 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

चौकी प्रभारी ने कहा कि घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।

error: Content is protected !!