Home KORBA देहदानी स्वर्गीय प्रदीप महतो के परिजन हुए सम्मानित, केंद्रीय राज्य मंत्री ने...

देहदानी स्वर्गीय प्रदीप महतो के परिजन हुए सम्मानित, केंद्रीय राज्य मंत्री ने दिया प्रशस्ति पत्र. video

0
143

Acn18.com/गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोरबा में आयोजित मुख्य समारोह में बरपाली निवासी स्वर्गीय प्रदीप महतो की धर्मपत्नी श्रीमती केवरा बाई को सम्मानित किया गया

पत्रकार और समाजसेवी स्वर्गीय प्रदीप महतो ने देहदान का संकल्प लिया था। उनके देहावसान के पश्चात उनकी पत्नी और अन्य परिजनों ने श्री महतो की मृत देह कोरबा मेडिकल कॉलेज को समर्पित कर दी ताकि चिकित्सा महाविद्यालय के विद्यार्थी उनके शरीर से ज्ञान प्राप्त कर सके।

भारत विकास परिषद कोरबा के नेत्रदान /देहदान प्रकल्प के प्रभारी महेश गुप्ता के प्रयास से स्वर्गीय प्रदीप महतो के परिजनों को गणतंत्र दिवस के कोरबा में आयोजित मुख्य समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने सम्मानित किया। कोरबा जिलाधीश अजीत बसंत और अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में श्रीमती केवरा बाई को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया

error: Content is protected !!