Acn18. Com. जांजगीर चाम्पा भरत सिंह चौहान.
जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है… जहां एक 16 साल की बेटी की आंखों के सामने उसके माता-पिता ने दम तोड़ दिया। हादसे में बेटी भी घायल हुई है, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।
मृतकों की पहचान ग्राम बुंदेली निवासी 40 वर्षीय दिलेश कोसले और उनकी 36 वर्षीय पत्नी उषा कोसले के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि परिवार किसी काम से जा रहा था, तभी रास्ते में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना गंभीर था कि दिलेश कोसले और उनकी पत्नी उषा कोसले की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, हादसे में उनकी 16 वर्षीय बेटी शिवानी घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवानी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।
एक साथ माता-पिता को खोने के बाद परिवार में मातम पसरा है। जिस बेटी की आंखों के सामने उसके माता-पिता ने आखिरी सांस ली, उस दर्दनाक हादसे ने पूरे बुंदेली गांव को झकझोर दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।









