Home Uncategorized आबकारी विभाग ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अंग्रेजी...

आबकारी विभाग ने दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब जप्त

0
53

acn18.com कोरबा/ शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिनके पास से 2 लाख 68 हजार रुपए कीमती 912 पाव अंग्रेजी शराब की जप्ती बनाई है। आबकारी विभाग ने यह कार्रवाई कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में की है जहां कोरिया और एमसीबी जिले के शराब तस्कर बोलेरो वाहन में शराब की तस्करी कर रहे थे। आरोपी शराब को कहां से कहां ले जा रहे थे,इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Image 2024 06 29 at 12.36.33
WhatsApp Image 2024 06 29 at 12.36.32