Home छत्तीसगढ़ बिना अनुमति पहाड़ की खुदाई, ट्रेनी IAS ने क्रशर मशीन को किया...

बिना अनुमति पहाड़ की खुदाई, ट्रेनी IAS ने क्रशर मशीन को किया सील

0
86

acn18.com/    बिलासपुर। बिलासपुर में खनिज विभाग ने पहले जिस क्रशर खदान को अनुमति देने के बहाने पहाड़ की अवैध खुदाई करने की छूट दी थी, उसे ही अब सील कर दिया है। दरअसल, अवैध खुदाई की शिकायत पर पर तहसीलदार और प्रशिक्षु IAS ने जांच की, तब पूरी गड़बड़ी सामने आई। उन्होंने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद अब खनिज विभाग ने लीज क्षेत्र से बाहर क्रशर संचालित होने के कापर क्रशर मशीन को सील कर मालिक को नोटिस जारी किया है। वहीं खनिज और राजस्व तथा पुलिस ने अवैध खनिज परिवहन करते हुए 9 वाहनों को जब्त किया है। पूरा मामला कोटा क्षेत्र का है।

दरअसल, ग्राम कलारतराई के बाकीघाट में गोयल क्रेशर संचालित है, जहां पिछले लंबे समय से अवैध उत्खनन करने और पहाड़ को खोद कर कोल वाशरी में मुरुम डंप करने की शिकायत मिल रही थी। जिस पर बीते दिनों तन्मय खन्ना IAS सहायक कलेक्टर प्रभारी तहसीलदार कोटा एवं राकेश ठाकुर नायब तहसीलदार कोटा ने राजस्व विभाग की टीम बनाकर जांच की। जांच टीम द्वारा लीज का दस्तावेज, माइनिंग प्लान, नक्शा, रॉयल्टी पेपर आदि की मौके पर उपस्थित होकर जांच की गई। तब पता चला कि अवैध खुदाई की शिकायत सही है।

error: Content is protected !!