Home KORBA विद्युत मंडल राखड़ बांध का तटबंध टूटा .जेसीबी चालक की हुई मौत...

विद्युत मंडल राखड़ बांध का तटबंध टूटा .जेसीबी चालक की हुई मौत …

0
8

IMG 20260419 WA0077

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल दर्री के रखड़ बांध का एक हिस्सा झाबु गांव के पास टूट गया। यहां जेसीबी के जरिए निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले ऑपरेटर की मौत हो गई है

बांध का तटबंध टूटने की खबर से एचटीटीपी प्रबंधन के हाथ पांव फूल गए हैं कुछ दिन पहले ही इसी स्थान पर तटबंध टूटने की घटना से परेशान हुए अधिकारी अभी उस हिस्से की मरम्मत करवा ही रहे थे इसी दौरान फिर से तटबंध टूट गया।

इस मामले में एचटीटीपी के सिविल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि उनकी पदस्थापना दो दिन पहले ही यहां हुई है इसलिए अभी वह बहुत कुछ नहीं बता पाएंगे लेकिन उन्होंने इतना तो स्वीकार किया कि एक व्यक्ति की मौत हो गई है और जो हिस्सा पिछले दिनों टूटा था अभी उसके नवनिर्माण का कार्य संबंधित एजेंसी द्वारा कराया ही जा रहा था। इस घटना की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है