Home KORBA केंदई रेंज के चोटिया में हाथी का आतंक! वीडियो बनाने पहुंची भीड़...

केंदई रेंज के चोटिया में हाथी का आतंक! वीडियो बनाने पहुंची भीड़ पर दंतैल ने किया हमला, मची अफरा-तफरी. Video

0
9

Acn18. Com. कोरबा.कोरबा जिले के कटघोरा वनमंडल से बड़ी खबर है…

एनएच-130 पर चोटिया डम्प एरिया के पास अचानक एक लोनर दंतैल हाथी पहुंच गया। हाथी को देखने और उसका वीडियो बनाने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लेकिन करीब जाना लोगों को भारी पड़ गया।

हाथी ने जैसे ही लोगों को अपने करीब देखा, वह अचानक आक्रामक हो गया और भीड़ की ओर दौड़ पड़ा।
दंतैल को अपनी तरफ आता देख मौके पर भगदड़ मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

बताया जा रहा है कि कटघोरा वनमंडल के केंदई रेंज में करीब 32 हाथियों की मौजूदगी बनी हुई है। हाथियों के झुंड ने कापानवापारा और लालपुर इलाके में डेढ़ दर्जन से ज्यादा ग्रामीणों की फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।

वन विभाग की टीम और हाथी मित्र दल लगातार सक्रिय हैं। हाथियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और ग्रामीणों को हाथियों से दूरी बनाए रखने की समझाइश दी जा रही है।

वन विभाग की अपील है—जंगल और सड़क पर हाथी दिखे तो करीब जाकर वीडियो बनाने की कोशिश न करें, क्योंकि एक छोटी सी लापरवाही जान पर भारी पड़ सकती है।

error: Content is protected !!