Home छत्तीसगढ़ शिक्षा जगत फिर हुआ शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से किया छेड़छाड़

शिक्षा जगत फिर हुआ शर्मसार, शिक्षक ने छात्रा से किया छेड़छाड़

0
100

image 2023 10 19T121417.544पिथौरा. शिक्षा जगत एक बार फिर शर्मसार हुआ है. स्कूली छात्रा के साथ शिक्षक ने छेड़छाड़ किया है. यह घटना महासमुंद जिले के पिथौरा के शासकीय कन्या शाला की है. 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ पर नाबालिक सहित परिजनों ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई.

मिली जानकारी के मुताबिक, शासकीय कन्या शाला में पदस्थ शिक्षक शंकर गोयल ने 11वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ किया है. उनके खिलाफ थाना पिथौरा में धारा 354 _ 354 क _ 9 , 10 पॉस्को एक्ट धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. मामला दर्ज करने के बाद शिक्षक फरार हो गया है.

error: Content is protected !!