spot_img

छत्तीसगढ़ में फिर कांप गई धरती, जगदलपुर में महसूस हुए भूकंप के झटके, खड़ी कार जमीन में धसी, लोगों में दहशत

Must Read

acn18.com बस्तर / बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में भूकंप  आने से अंचल के लोगो मे भारी दहशत में रहे। हालांकि मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के वैज्ञानिक एचएपी चन्द्रा के मुताबिक तेलंगाना हैदराबाद से 25 किमी दूर समरेड्डी में दोपहर 1 बजकर 13 बजे भूकम्प का केंद्र बना था। रिएक्टर पैमाने पर 2.3 आंका गया।

- Advertisement -

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक जगदलपुर में रात लगभग पौने 8 बजे भूकम्प के आसार बना था। जगदलपुर में कितने रिएक्टर पैमाने पर भूकम्प था यह अब तक स्पस्ट नही हुआ है। बरहाल शहर के मैत्री संघ,धरमपुरा,सन सिटी,मैत्री संघ गली,पथरागुड़ा,शहर से सटे ग्राम भाटागुड़ा समेत अनेक ग्रामीण क्षेत्री में भूकम्प के झटके महसूस किया गया।शहर से सटे ग्राम आड़ावाल में सड़क में खड़ी एक कार जमीन के नीचे धस गई। वही मैत्री संघ गली के अधिकांश लोगों ने घर हिलने से दहशत से सब बाहर निकल गए। यही हाल पाथरागुड़ा में भी अधिकांश लोग घर जोर से हिलने से मारे दशहत के घर से बाहर निकल गए। आड़ावाल के आचार्य पंडित रोमितराज त्रिपाठी ने कहा रात लगभग 8 बजे घर मे एकाएक कम्पन्न होने लगा।

कांपी घरती, घरों से बाहर निकले लोग 

धरमपुरा अघनपुर निवासी अंजली ने बताया इस दौरान घर की खिड़कियां जोर के हिलने लगी थी। भाटागुड़ा निवासी बरुन पटेल ने कहा वह पलंग में मोबाइल देख रहा था,कि एकाएक पलंग से नीचे गिरने जैसा आभाष हुआ। मैत्री संग निवासी विनय चक्रवती,बीना सेन व तरुण चौहान ने कहा कि घर मे कम्पन्न होने से डर के सब बाहर आ गए। पथरागुड़ा निवासी मुन्नी साहू ने बताया टेबल में बैठकर सिलाई कर रही थी,तो टेबल हिलने लगा। महक हसानी ने कहा बच्चों के साथ स्कूटी में बाजार गई थी,एकाएक स्कूटी हिलने लगा।पथरागुड़ा निवासी पदमा देवांगन ने बताया कि एकाएक घर के सामने हिलने लगा और गिरने लगा। जिससे कुछ समय तक घर मे दशहत की स्थिति बनी रही।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

देवांगन समाज ने भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडेय को दिया अपना समर्थन, सौंपा पत्र

समाज के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देवांगन की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष श्री नरेंद्र देवांगन के नेतृत्व में सौंपा...

More Articles Like This

- Advertisement -