Home Astrology खदान में डंपर पलटा ऑपरेटर की मौत ,कई घंटे तक उत्पादन को रखा...

खदान में डंपर पलटा ऑपरेटर की मौत ,कई घंटे तक उत्पादन को रखा गया बाधित , प्रबंधन पर कर्मचारियों ने लगाया लापरवाही का आरोप , देखिए वीडियो

0
5

खदान में डंपर पलटा ऑपरेटर की मौत

 

कई घंटे तक उत्पादन को रखा गया बाधित

 

प्रबंधन पर कर्मचारियों ने लगाया लापरवाही का आरोप

 

देखिए वीडियो

IMG 20260621 WA0150 IMG 20260621 WA0007 IMG 20260621 WA0008 IMG 20260621 WA0011 IMG 20260621 WA0007 1

 

ऑपरेटर 220 टन का डंपर लेकर जा रहा था अचानक डंपर मार्ग से फि सला और गहरी खदान में जा गिरा. सत्यनारायण यादव नमक ऑपरेटर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इस दुर्घटना से आक्रोशित मजदूरों ने 2 घंटे से अधिक समय तक उत्पादन को रोक कर प्रबंधन की लापरवाही के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया

 

कुसमुंडा कोयला खदान में यह दुर्घटना बीती रात घटित हुई. डंपर ऑपरेटर के मौत की खबर दावानल की तरह फैली और देखते-देखते बड़ी संख्या में श्रमिक और श्रमिक नेता मौके पर पहुंच गए

। वहां पाया गया की खदान प्रबंधन की लापरवाही की वजह से यह दुर्घटना घटित हुई है.आक्रोशित लोगों ने लगभग 2 घंटे तक उत्पादन को रोके रखा। प्रबंधन से जुड़े लोगों ने जब आश्वस्त किया की जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी तब जाकर सत्यनारायण का शव विकास नगर स्थित विभागीय चिकित्सालय ले जाया गया और उत्पादन को प्रारंभ करने दिया गया

काफी देर तक खदान प्रबंधन से जुड़े लोग अस्पताल नहीं पहुंचे थे जिसे लेकर मृतक के परिजन और खदान कर्मियों में आक्रोश देखा गया। कहा गया कि प्रबंधन की निर्दयता का यह परिचायक है।

 

काफी देर बाद प्रबंधन के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिजनों को बताया की सत्यनारायण के किसी आश्रित को बालिग होने पर नौकरी दी जाएगी तब तक 40000 रुपए प्रतिमाह भरण पोषण के लिए परिजनों को दिया जाएगा