Acn18. Com.कोरबा जिले के कटघोरा में EOW यानी आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की टीम ने एक साथ दो ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई शुरू की है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है। EOW की टीम कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष राज जायसवाल के निवास पर पहुंची है। वहीं, नगर सैनिक दिलीप केंवट के ठिकाने पर भी टीम ने दबिश दी है।
बताया जा रहा है कि EOW की यह कार्रवाई पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आए बहुचर्चित DMF घोटाले की जांच से जुड़ी हो सकती है। टीम दोनों ठिकानों पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों की जांच कर रही है।
फिलहाल दोनों स्थानों पर कार्रवाई जारी होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, छापेमारी के पीछे की वास्तविक वजह, जांच का दायरा और अब तक मिली जानकारी को लेकर EOW की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
अब सबकी नजर इस कार्रवाई में सामने आने वाले तथ्यों और EOW के आधिकारिक खुलासे पर टिकी हुई है।





