Acn18. Com. जशपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां शराब के नशे में एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। मामूली विवाद के बाद बेटे ने लकड़ी से पीट-पीटकर मां को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी रोशन मिंज देर रात शराब के नशे में घर पहुंचा और अपनी मां से खाना मांगा। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि मां द्वारा खाना नहीं देने से नाराज बेटे ने आपा खो दिया और लकड़ी से मां पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से मां की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी बेटे रोशन मिंज को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।





