Home Uncategorized जांजगीर-चांपा के डिघोरा में खूनी वारदात, टंगिया से हमला कर पिता ने...

जांजगीर-चांपा के डिघोरा में खूनी वारदात, टंगिया से हमला कर पिता ने बेटे की हत्या की, थाने पहुंचकर किया सरेंडर

0
2

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा जांजगीर-चांपा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही बेटे की टंगिया से हमला कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता ने खुद थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम डिघोरा की है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय रावेंद्र मरावी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पिता का नाम दिलहरण मरावी बताया जा रहा है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, बेटा शराब पीने के बाद आए दिन घर में विवाद और मारपीट करता था। बेटे की लगातार हरकतों से परेशान होकर पिता ने गुस्से में उस पर टंगिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद आरोपी पिता सीधे मुलमुला थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच और आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

error: Content is protected !!