Home Uncategorized नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के...

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत भेजा जेल

0
10

Acn18. Com. बिलासपुर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगाने और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग को आरोपी के कब्जे से सकुशल बरामद कर लिया गया है।पूरा मामला चकरभाठा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर से भगा ले गया था। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया है।

नाबालिग से जुड़े इस मामले में पुलिस की कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा है।

 

 

error: Content is protected !!