Home Uncategorized सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए डॉ. रमन सिंह

सर्वसम्मति से विधानसभा अध्यक्ष बनाए गए डॉ. रमन सिंह

0
123

acn18.com रायपुर. छत्तीसगढ़ की छठवीं विधानसभा के लिए पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को सर्वसम्मति से विधानसभा का अध्यक्ष बनाया गया है. इसके लिए सीएम विष्णुदेव साय, चरणदास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, केदार कश्यप और अजय चंद्राकर ने प्रस्ताव रखा. जिसका अरुण साव, भूपेश बघेल, विजय शर्मा, भावना बोहरा और पुन्नुलाल मोहले ने समर्थन किया. सभी नवनिर्वाचित सदस्यों ने हाथ उठाकर सर्वसम्मति से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह को विधानसभा का अध्यक्ष चुना है.

image 7 13

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पीकर बनने पर रमन सिंह को बधाई दी. साथ ही उन्होंने कहा कि डॉ. रमन सिंह विधि विधाई कार्य के ज्ञाता हैं. इनके अनुभवों का लाभ हम सभी को मिलेगा.

image 8 12

वहीं नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने भी रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि आपने 15 साल तक छत्तीसगढ़ की सेवा की है. हम सब विश्वास रखते हैं कि सभी संसदीय प्रक्रियाओं को उंचाई तक पहुंचाने में कामयाब रहेंगे.

आंगनबाड़ी भवन हुआ जर्जर, सामुदायिक भवन में किया जा रहा संचालन, समस्या समाधान को लेकर नहीं दिया जा रहा ध्यान

error: Content is protected !!