Home KORBA दर्जन भर युवको ने की एक युवक की जमकर पिटाई…

दर्जन भर युवको ने की एक युवक की जमकर पिटाई…

0
117

कोरबा . कोरबा शहर के सीतामढ़ी इलाके में मामूली विवाद के बाद करीब दर्जन भर युवको ने मिलकर एक युवक की लाठी डंडा चेन हॉकी स्टिक रॉड से जमकर पिटाई कर दी। बचाव में आये एक और अन्य युवक के साथ अभद्रता व मारपीट की गई। हमले में एक युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी स्टेशन रोड शनी मंदिर के पास घटी है. जहां राशन लेने पहुंचे प्रकाश दास पर नशे में धुत्त करीब डेढ दर्जन युवको ने लाठी डंडा चेन हॉकी स्टिक रॉड से आक्रमण कर दिया।
जानकारी केअनुसार सीतामढ़ी पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था इसके बाद मोती सागर पारा निवासी युवक नशे में धुत्त शनि मंदिर के पास पहुंचे और बिना पहचाने प्रकाश दास के साथ जमकर मारपीट कर उसे बुरी तरह घायल करदिया

error: Content is protected !!