Home Uncategorized मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम में दीपावली जैसा माहौल, रंगीन...

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के गृह ग्राम में दीपावली जैसा माहौल, रंगीन रौशनी से जगमगा उठा बगिया

0
77

acn18.com रायपुर, 13 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ के चौथे मुख्यमंत्री के रूप में श्री विष्णु देव साय आज शपथ लेने वाले हैं। अपने नए मुख्यमंत्री के अभिनंदन के लिए पूरा छत्तीसगढ़ उत्साहित है। विशेषकर मुख्यमंत्री के गृह ग्राम बगिया जो जशपुर जिले में स्थित है। वहां पर लोग उत्सव मना रहे हैं। पूरे बगिया में त्यौहार का माहौल है। जमकर आतिशबाजी की जा रही है। पारंपरिक नृत्य के साथ गली-मोहल्लों में लोग खुशियां मना रहे हैं। ढोल-नगाड़े के साथ की थाप पर थिरकते कदम मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए आतुर हैं।

WhatsApp Image 2023 12 13 at 11.30.01

WhatsApp Image 2023 12 13 at 11.30.00

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का गृह ग्राम बगिया जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के अंतर्गत आता है। उनके शपथ ग्रहण की खुशियां लोग पटाखों की आतिशबाजी और रंगीन रौशनी की जगमगाहट के साथ दीपावली जैसे माहौल में मना रहे हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं बलराम जी की विधि-विधान से पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की