Home छत्तीसगढ़ लड़कियों के बीच ढिशुम-ढिशुम:बीच बाजार एक-दूसरे पर जमकर चलाए लात-घूंसे, गालीगलौज भी...

लड़कियों के बीच ढिशुम-ढिशुम:बीच बाजार एक-दूसरे पर जमकर चलाए लात-घूंसे, गालीगलौज भी की; मारपीट की वजहों का पता नहीं

0
96

कोरिया जिले के बैकुंठपुर के बीच बाजार में लड़कियों के बीच जमकर ढिशुम-ढिशुम हुई। लड़कियों के 2 ग्रुप आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर जमकर लात-घूंसे चलाए। हालांकि इनके बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है। मामला सिटी कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, बैकुंठपुर बाजारपारा पैलेस रोड हनुमान मंदिर के सामने सोमवार को लड़कियों का ग्रुप आमने-सामने आ गया। पहले तो उनमें कुछ विवाद हुआ, फिर दोनों ही ओर से लड़कियों ने एक-दूसरे को गाली देना शुरू कर दिया। इससे मामला और बिगड़ गया और लड़कियां एक-दूसरे के साथ गुत्थमगुत्था हो गईं। उन्होंने एक-दूसरे पर जमकर लात और घूंसे चलाए, साथ ही जमकर गालीगलौज की।

बैकुंठपुर के बीच बाजार में खुलेआम मारपीट करती हुई लड़कियां। - Dainik Bhaskar

 

 

 

error: Content is protected !!