Home Astrology जमीन-जायदाद का बंटवारा नहीं करने पर दिव्यांग बना हत्यारा, ग्राम चीतापाली में...

जमीन-जायदाद का बंटवारा नहीं करने पर दिव्यांग बना हत्यारा, ग्राम चीतापाली में शोक की लहर,आरोपी गिरफ्तार

0
45

 

 

कोरबा-उरगा। जिस मॉं ने जन्म दिया और पिता ने पाल-पोस कर बड़ा किया, उसी की जान का दुश्मन बेटा बन गया। वजह जमीन और जायदाद का फिलहाल बंटवारा करने से इनकार कर देना बना। इस घटना के बाद ग्राम चीतापाली में शोक व्याप्त है और मातृहंता बेटे को धिक्कारा जा रहा है।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम चीतापाली में निवासरत श्याम लाल यादव के दो पुत्र हैं। इनमें छोटा पुत्र रामकुमार यादव दिव्यांग है और लाठी के सहारे चलता है। बड़ा बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ बाहर किन्तु कोरबा में ही रह रहा है। चीतापाली वाले घर में तीन लोग रहते थे। इनमें छोटा बेटा रामकुमार यादव बंटवारा चाह रहा है लेकिन इस विषय में बात करने पर माता-पिता के द्वारा अभी बटवारा नहीं करने की मंशा जाहिर की गई।

शुक्रवार की रात करीब 9-10 बजे के मध्य इसी बात को लेकर रामकुमार ने फिर से बटवारा करने का मामला उठाया जिस पर माँ जानकुंवर और पिता श्याम लाल यादव ने इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर विवाद करते हुए दिव्यांग रामकुमार ने अपने सहारे के लिए इस्तेमाल की जाने वाली लाठी से मां के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। यह प्रहार मां के लिए जानलेवा साबित हुआ और उसने दम तोड़ दिया। रामकुमार का मन इतने से भी नहीं भरा तो उसने अपने पिता पर भी लाठी बरसाई जिससे उसका पैर टूट गया है हाथ व शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई है। रात में घटना कर देने के बाद रामकुमार घर से चला गया। रात भर शव घर पर ही पड़ा रहा। आज सुबह इस घटना की सूचना उरगा थाना प्रभारी एसआई नवीन पटेल को प्राप्त हुई। उन्होंने तत्काल शीर्ष अधिकारियों को अवगत कराते हुए अविलंब घटना स्थल के लिए रवानगी डाली। मातहतो के साथ तलाश करते हुए आरोपी रामकुमार को ग्राम अंजोरीपाली से गिरफ्तार कर लिया गया। जानकुवर का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इस घटना से ग्राम चीतापाली में शोक व्याप्त है। बताया गया कि आरोपी इससे पहले भी अपने माता-पिता के साथ मारपीट कर चुका है

error: Content is protected !!