Home KORBA पुलिस की पकड़ में आया डीजल चोरी, 25 लीटर चोरी का डीजल...

पुलिस की पकड़ में आया डीजल चोरी, 25 लीटर चोरी का डीजल बरामद

0
155

Acn18.com/मुख्य मार्ग पर खड़ी वाहनों से डीजल की चोरी करने वाले एक अपराधी को जांजगीर जिले की बलौदा पुलिस ने गिरफ्तार किया है जिसका नाम सुरेंद्र दास है और वो खिसोरा गांव का निवासी है। बताया जा रहा है,कि आरोपी पिछली रात डीजल की चोरी कर रहा था तब वाहन मालिक ने उसे देख लिया और दौड़ाने लगा तभी आरोपी ने तलवारनुमा कत्ता लहराकर उसे डराने लगा और भाग गया। वाहन मालिक की शिकायत पर हरकत में आई पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु की और आरोपी को पकड़ लिया जिसके कब्जे से नीले रंग की जेरीकेन में भरे 25 लीटर चोरी का डीजल और तलवारनुमा हथियार को जप्त किया गया है।

error: Content is protected !!