Home छत्तीसगढ़ एसिड अटैक के आरोपियों को फांसी देने की मांग, न्यायालय के गेट...

एसिड अटैक के आरोपियों को फांसी देने की मांग, न्यायालय के गेट पर चढ़ी पीड़िता की बहन, अधिवक्ताओं ने पैरवी करने से किया इनकार

0
6

बालोद। जिले में छात्रा पर हुए एसिड अटैक मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों नेवारीकला के रहने वाले यश कुमार सोनकर (20 वर्ष) और बीजापुर जिले के भैरमगढ़ के रहने वाले उसके दोस्त करण कुंजम को मनगलवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायालय ले जाने के दौरान घड़ी चौक के पास बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और युवक-युवतियों ने पुलिस वाहन को घेर लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों को वाहन से नीचे उतारने की कोशिश की और आरोपियों पर कालिख फेंकी। इस दौरान भीड़ की ओर से जूते-चप्पल भी फेंके गए…..

हालात को देखते हुए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच दोनों आरोपियों को न्यायालय परिसर के अंदर पहुंचाया। हालांकि, युवाओं का आक्रोश यहीं शांत नहीं हुआ। न्यायालय के बाहर बड़ी संख्या में कॉलेज छात्र-छात्राएं जुटे रहे और करीब आधे घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान पीड़िता की बहन ने भी न्यायालय के गेट पर चढ़कर विरोध जताया और आरोपियों को तत्काल फांसी की सजा देने की मांग की, वहीं दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद मामले को लेकर अधिवक्ताओं में भी नाराजगी देखने को मिली। बार काउंसिल अध्यक्ष सुनील सोनी के मुताबिक, दोनों आरोपियों की ओर से पैरवी करने के लिए किसी अधिवक्ता ने केस लेने से इनकार किया। बार काउंसिल अध्यक्ष ने अधिवक्ताओं से चर्चा के बाद मामले में आरोपियों की पैरवी नहीं करने की बात कही है।वही मामले पर विधिक के वकील से मामले पर पैरवी नहीं करने का निवेदन करने की बात कही गई।

error: Content is protected !!