Home छत्तीसगढ़ बीजापुर में CRPF जवान की मौत:222वीं बटालियन में था पदस्थ, हार्ट अटैक...

बीजापुर में CRPF जवान की मौत:222वीं बटालियन में था पदस्थ, हार्ट अटैक से गई जान

0
104

बीजापुर जिले में CRPF जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृत जवान का नाम रविंद्र सिंह सिकरवार था, जो मिनगाचल के CRPF 222 बटालियन में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि, जवान मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का रहने वाला था। जवान के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

जानकारी के मुताबिक, जवान रविंद्र सिंह सिकरवार शनिवार को ड्यूटी में जाने के लिए तैयार हो रहा था। इसी बीच अचानक उनके सीने में दर्द उठा। साथी जवानों ने फौरन इस बात की जानकारी CRPF के डॉक्टरों को दी। डॉक्टर मौके पर पहुंचे। मगर कुछ देर बाद जवान ने दम तोड़ दिया।

जवान के शव को जिला अस्पताल लाया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि, अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृहग्राम मुरैना भेजेंगे। फिलहाल जवान की मौत को लेकर अब तक CRPF के अफसरों की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है।