Home KORBA सूने मकान में चोरों का धावा,सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों की...

सूने मकान में चोरों का धावा,सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों की चोरी, पुलिस जुटी चोरों की तलाश में

0
212

Acn18.com/सूने मकान में धावा बोलकर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपयों की चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। मामला दर्री थाना क्षेत्र का है जहां फर्टीलाईजर बस्ती में बीती रात यह घटना सामने आई। बताया जा रहा है,कि ओम यादव व उसका पूरा परिवार किसी काम से अपने गृहग्राम गया हुआ था। इसी बात का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके घर का दरवाजा तोड़ा और अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए कीमती सोने चांदी के जेवरात समेत 15 हजार रुपए नकदी रकम की चोरी कर ली। पड़ोसियों ने फोन के माध्यम से उन्हें चोरी की जानकारी दी जिसके बाद पूरे परिवार अपने घर पहुंचा और देखा,कि सभी कमरे का सामान अस्त व्यस्त पड़ा है और चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके है।

error: Content is protected !!