Home Uncategorized एकलव्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के अचार में मिला मरा हुआ मेंढक,...

एकलव्य विद्यालय में मध्यान्ह भोजन के अचार में मिला मरा हुआ मेंढक, एक्सपायर बेसन से बनाए जा रहे पकौड़े,आदिवासी बच्चों की सेहत से खिलवाड़.देखिए वीडियो

0
106

बलरामपुर। जिले के रामानुजगंज स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय में परोसे जाने वाले मध्यान्ह भोजन में आदिवासी बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां मध्यान्ह भोजन के समय अचार से मरा हुआ मेंढक मिला है। मध्यान्ह भोजन में एक्सपायरी डेट बेसन से बच्चों के लिए पकौड़े बनाए जा रहे हैं. इसका फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि मध्यान्य भोजन के समय बच्चे मिक्स अचार के डब्बे में से अचार निकलते हैं तो अचार की जगह पर डब्बे से मरा हुआ मेंढक निकलता है। वीडियो में एक्सपायरी डेट बहुरानी बेसन से बच्चों के लिए पकौड़े बनाते साफ-साफ देखा जा सकता है। इस दौरान कुछ लोग बता रहे हैं कि बेसन को एक्सपायर हुए 3 महीना हो चुका है फिर भी उनकी बातों को अनदेखा कर खाने की सामग्री तैयार की जा रही है।

सोशल मीडिया में इसका वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में एसडीएम रामानुजगंज देवेंद्र प्रधान ने कहा कि एक व्हाट्सएप वीडियो के माध्यम से मुझे जानकारी मिली है। इसमें जांच करा कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

देखें वीडियो….

error: Content is protected !!