Home Uncategorized चोरी से बचाने महिला ने वाशिंग मशीन में छिपाए थे गहने, शातिर...

चोरी से बचाने महिला ने वाशिंग मशीन में छिपाए थे गहने, शातिर चोर ने किया हाथ साफ

0
121

रायपुर। राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में बैंक कर्मचारी के घर पर चोरी हुई है। चोर ने वाशिंग मशीन में छिपाए गहने को भी पार कर दिया। एक संदिग्ध गली से गुजरते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। टिकरापारा थाना पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी सत्यनारायण पांडेय ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वह बैंक आफ बड़ौदा में कलेक्शन का काम करता है। शनिवार की रात वह खाना खाकर परिवार सहित सो गया था। रात में करीब तीन बजे सत्यनारायण को कुछ आहट सुनाई दी। जब उसने उठकर देखा तो बिस्तर में पड़े उसका मोबाइल गायब था।

चोरी से बचाने वाशिंग मशीन में छिपाए गहने

इसके बाद उसने घर की जांच की तो एक कमरे का ताला खुला हुआ था। पत्नी ने चोरी से बचाने कमरे के अंदर एक बंद पड़े वाशिंग मशीन में गहने छिपाई थी। आशंका है कि चोर को इस बात की भनक थी, उसने सभी गहने-जेवरात चोरी कर लिए। चोर ने घर से एक पर्स में रखे दो जोड़ी सोने के झुमके, एक जोड़ी सोने का हार, एक मंगलसूत्र और बिस्तर में रखे मोबाइल की चोरी कर ली।

error: Content is protected !!