Acn18. Com. सक्ति. भरत सिंह चौहान सक्ती जिले के जैजैपुर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बरदुली तुमीडीह नहर माइनर में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
नहर में लाश मिलने की खबर जैसे ही आसपास के ग्रामीणों को मिली, मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हर कोई यह जानने को उत्सुक था कि आखिर नहर में मिली यह लाश किसकी है और व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
घटना की सूचना मिलते ही जैजैपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस की मौजूदगी में लाश को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई।
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ मृतक की पहचान करने में जुटी है।
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है और उसकी मौत कैसे हुई? मौत हादसा है, आत्महत्या या फिर कोई और वजह—इन सवालों का जवाब पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।
फिलहाल जैजैपुर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।









