Home Uncategorized निहारिका में गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष, दस दिवसीय श्री गणेश...

निहारिका में गूंजा गणपति बप्पा मोरया का जयघोष, दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य शुभारंभ

0
3

Acn18 Com.कोरबा के निहारिका में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर दस दिवसीय श्री गणेश कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। कथा के पहले दिन श्रद्धालु भगवान श्री गणेश की भक्ति में डूबे नजर आए।

महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड में निहारिका गणेशोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित इस विशेष कथा का शुभारंभ मंगल कलश यात्रा और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

व्यासपीठ से सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के संस्थापक एवं भागवत-मानस मर्मज्ञ पंडित देवशरण दुबे जी ने भगवान श्री गणेश के प्राकट्य, महिमा और प्रथम पूज्य बनने की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया।

उन्होंने कहा कि भगवान गणेश का जीवन माता-पिता की आज्ञा, कर्तव्य के प्रति समर्पण और अनुशासन की प्रेरणा देता है। जो व्यक्ति माता-पिता और गुरु की आज्ञा का सम्मान करता है, उसे जीवन में सिद्धि, बुद्धि, यश और सफलता प्राप्त होती है।

कथा के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ प्रथम दिवस की कथा का समापन हुआ।

दस दिवसीय श्री गणेश कथा का आयोजन 23 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक महानदी कॉम्प्लेक्स परिसर में होगा। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा का पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

error: Content is protected !!