Home छत्तीसगढ़ लापता महिला की नदी में मिली लाश, मौत को लेकर उठ रहे...

लापता महिला की नदी में मिली लाश, मौत को लेकर उठ रहे कई सवाल,जाँच में जुटी पुलिस

0
3

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत खमरिया वैशाली नगर से लापता हुई 24 वर्षीय महिला निर्मला यादव का शव अहिरन नदी में तैरता हुआ मिला। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और शोक का माहौल है।जानकारी के अनुसार,9 मई की शाम करीब 7 बजे महिला के परिजनों ने कुसमुंडा थाना में उसके गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच सुबह खोड़री बसावट के पास अहिरन नदी में महिला की तैरती हुई लाश मिलने की सूचना मिली।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दुख का माहौल है और लोग घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।