Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, 1.40 करोड़ की सड़क...

बिलासपुर में सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, 1.40 करोड़ की सड़क बनी ‘उखड़ती सड़क’

0
4

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम आमकोनी में सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने निर्माण एजेंसी और अधिकारियों पर मिलीभगत से सरकारी राशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सड़क निर्माण के कुछ ही समय बाद उखड़ने लगी। सड़क की परतें टूटने लगीं और जगह-जगह से गिट्टियां बाहर निकल आईं, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मामला तब और चर्चा में आ गया जब ग्राम सरपंच मौके पर पहुंचे और हाथ से ही सड़क उखाड़ते हुए देखा गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है और यह लंबे समय तक टिक नहीं पाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर से शिकायत कर मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पूरा मामला जांच के दायरे में है और प्रशासन की ओर से कार्रवाई की बात कही जा रही है।