spot_img

बिरनपुर हिंसा में मारे गए युवक का दशगात्र:1200 जवान तैनात, छावनी में तब्दील हुआ गांव,सभी रास्तों को किया सील; SP-कलेक्टर और IG पहुंचे

Must Read

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प में मारे गए 23 वर्षीय भुनेश्वर साहू का आज दशगात्र है। बिरनपुर नदी के किनारे दशगात्र का कार्यक्रम है। जिसको लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। हालात न बिगड़े, इसके लिए पूरे गांव को सील कर दिया गया है। मौके पर 1200 जवान तैनात हैं। वहीं मीडिया को भी गांव में जाने नहीं दिया जा रहा है।

- Advertisement -

साजा ब्लॉक और बेमेतरा जिला मुख्यालय में धारा 144 लगाया गया है। बिरनपुर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया गया है। बाहरी व्यक्तियों को गांव में प्रवेश नहीं मिलेगा। केवल मृतक के परिजनों को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसके अलावा गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। भारी संख्या में पुलिस जवानों को सुरक्षा में लगाया गया है। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही है।

खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा भी गांव में मौजूद, भारी सुरक्षा-व्यवस्था।
खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा भी गांव में मौजूद, भारी सुरक्षा-व्यवस्था।

मृत युवक का दशगात्र पुलिस सुरक्षा के साए में संपन्न होगा। भुनेश्वर साहू की हत्या के बाद से गांव में तनाव है। मौके पर एसपी आई कल्याण एलिसेला, कलेक्टर पीएस एल्मा, दुर्ग रेंज के IG आनंद छाबड़ा, खैरागढ़ एसपी अंकिता शर्मा मौजूद हैं। 4 जिलों राजनांदगांव, कवर्धा, खैरागढ़ और बेमेतरा जिले के एसपी मौके पर तैनात हैं। साथ ही बिलासपुर, कोरबा, कवर्धा, खैरागढ़, राजनादगांव और बलौदाबाजार के ASP की भी ड्यूटी लगाई गई है।

बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।
बिरनपुर गांव छावनी में तब्दील, पुलिस-प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे।

जिला प्रशासन ने बिरनपुर हिंसा में मारे गए भुनेश्वर साहू के परिजनों से मुलाकात की

8 अप्रैल शनिवार को दो समुदाय के बीच हुए विवाद के चलते भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिवार की आर्थिक हालत ठीक नहीं है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर पीएस एल्मा के निर्देश पर जिला प्रशासन की टीम ने उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी।

13 अप्रैल को जिला प्रशासन की टीम ने मृतक भुनेश्वर साहू के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी।
13 अप्रैल को जिला प्रशासन की टीम ने मृतक भुनेश्वर साहू के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी।

गुरुवार को अधिकारी पीड़ित परिवार से मिले और दशगात्र की तैयारी को लेकर उनसे चर्चा की थी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई समस्या आती है, तो वह तत्काल जिला प्रशासन के सामने अपनी बातों को रखें। कलेक्टर ने यह भी कहा कि शांति-व्यवस्था बनाने के लिए यहां पर पुलिस चौकी की व्यवस्था की जाएगी और दोनों समुदाय से लगातार वे अनुरोध कर रहे हैं कि शांति बनाए रखें। इसके अलावा CM भूपेश बघेल ने भी हिंसा में मारे गए युवक के परिजनों के लिए 10 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया था, साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की भी घोषणा की गई है।

जानिए बिरनपुर में कैसे भड़की थी हिंसा

बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके चलते उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे साजा थाने के SI बीआर ठाकुर पर भी भीड़ ने हमला कर दिया। कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत,छुरी निवासी थी मृतक

Acn18.com/अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कटघोरा थाना...

More Articles Like This

- Advertisement -