Home KORBA सनकी व्यक्ति ने पत्नी सहित तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट,हत्याकांड...

सनकी व्यक्ति ने पत्नी सहित तीन बेटियों को उतारा मौत के घाट,हत्याकांड की घटना से दहला जांजगीर जिला

0
120

Acn18.com/जांजगीर जिले के देवरी गांव में एक सनकी व्यक्ति ने अपनी पत्नी सहित तीन बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। हत्या की यह सनसनीखेज वारदात बलौदा थाना क्षेत्र में सामने आई जहां आरोपी देशराज कश्यप ने फावड़े से घटना को अंजाम दिया।इस मामले का खुलासा उस वक्त हुआ जब पड़ोसी ने देखा कि आरोपी के घर का दरवाजा काफी समय से बंद है, शक होने पर उन्होंने खोज खबर ली तब इस जघन्य हत्याकांड की जानकारी हुई। बताया जा रहा कि आरोपी पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार है जिसका उपचार बिलासपुर में चल रहा है। 31 जुलाई की रात उसने अपने परिवार को समाप्त किया और दरवाजा बंद कर फरार हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई एफएसएल के अधिकारियों के साथ है डॉग को भी मौके पर बुलाया गया है जिनके द्वारा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।

 

error: Content is protected !!