Home छत्तीसगढ़ मनरेगा में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार, रिश्वत देकर अधिकारियों का मुंह कराया...

मनरेगा में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार, रिश्वत देकर अधिकारियों का मुंह कराया जा रहा बंद

0
108

Acn18.com/जांजगीर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनेरगा में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। सपंच सचिव मस्टररोल में गड़बड़ी कर सरकारी राशि का बंदरबांट कर रहे है। खास बात यह है,कि शिकायत के बाद जब मामले की जांच की जाती है,तब पंचायत प्रतिनिधी अधिकारियों से सांठ-गांठ कर लेते हैं। ऐसा ही कुछ ग्राम पंचायत कामता में देखने को मिला जहां सरपंच सचिव के रिश्तेदारों की फर्जी हाजिरी भरकर पैसों का आहरण कर लिया गया। शिकायत के बाद जांच टीम मौके पर पहुंची तब उनके साथ समझौता कर भ्रष्टाचार की राशि का बंदरबांट कर लिया। ऐसे में सवाल ये उठता है,कि अगर अधिकारी ही लोगों के फर्जीवाड़े में शामिल हो जाएंगे तो सरकार का क्या होगा।