Acn18. Com. कोरबा.कोरबा के करतला विकासखंड के ग्राम कुदुरमाल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक घर में रखी झाड़ू के बीच गुस्सैल कोबरा छिपा मिला। सांप को देखते ही परिवार में दहशत फैल गई और उन्होंने तत्काल वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम के प्रमुख एवं वन विभाग सदस्य जितेंद्र सारथी को सूचना दी।
सूचना मिलते ही जितेंद्र सारथी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी। झाड़ू के बीच छिपा कोबरा बेहद आक्रामक स्थिति में था, लिहाजा रेस्क्यू के दौरान खास सावधानी बरती गई।
जितेंद्र सारथी ने सुरक्षित तरीके से कोबरा को रेस्क्यू कर बैग में रखा। सांप के बाहर निकलते ही परिवार और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इसके बाद कोबरा को उसके प्राकृतिक रहवास जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया।
ग्रामीणों ने समय पर पहुंचकर कोबरा का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए जितेंद्र सारथी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।





