Home छत्तीसगढ़ कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला

कांग्रेस विधायक पर चाकू से हमला

0
92

खुज्जी विधानसभा से कांग्रेस की विधायक पर रविवार देर शाम एक युवक ने चाकू से हमला कर दिया है। विधायक छन्नी साहू राजनांदगांव जिले के जोंधरा में एक कार्यक्रम में पहुंचीं थीं। जहां उन पर जानलेवा हमला किया गया।

घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी का नाम खेमचंद सिन्हा बताया जा रहा है, जो नशे में धुत था। जानकारी मिल रही है कि हमलावर साइको हो सकता है।

हमले में विधायक छन्नी चंदू साहू के हाथ में चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।

error: Content is protected !!