
कवर्धा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर मामला लगातार गरमाया हुआ है। पिछले दिनों भाजयुमो और बीजेपी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जहां अधिनियम का विरोध करने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और राहुल गांधी का पुतला दहन किया तो वहीं अब कबीरधाम जिला पंचायत की सामान्य सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में कांग्रेस के खिलाफ सर्वसम्मति से निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर राजनीति में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने वाला यह ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है। जिला पंचायत ने कांग्रेस की इस सोच की कड़ी निंदा करते हुए महिलाओं के सम्मान और सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
कबीरधाम जिला पंचायत की सामान्य सभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर समर्थन प्रस्ताव लाया गया, जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर उन्हें राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में यह बड़ा कदम उठाया गया है।
उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकारों के प्रति अपनी नकारात्मक सोच सामने रखी है। जिला पंचायत ने इसे महिला विरोधी मानसिकता बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।
जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि महिलाओं की निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी बढ़ाने के लिए यह कानून जरूरी है और जिला पंचायत महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी।




